अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मरायपुर जिला

लग्जरी होटल में हुई चोरी: महाराष्ट्र से आये शेयर मार्केट ट्रेडर की हुई सोने की चैन पार

7 अगस्त 2021 | रायपुर के लग्जरी होटल माने जाने वाले होटल हयात में चोरी हो गई है। यहां रूम लेकर ठहरे महाराष्ट्र के एक शेयर मार्केट ट्रेडर की सोने की चैन पर किसी ने हाथ साफ किया है। चोरी के बाद अब मामला तेलीबांधा थाने पहुंचा है। पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कारोबारी ने होटल के स्टाफ पर भी शक जाहिर किया है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार को होटल के मैनेजमेंट से पूछताछ कर होटल के लॉबी और दूसरे हिस्सों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज मांगी है।

नहाकर निकला और चेन चोरी
उदय मोहता का पेशा शेयर मार्केट में डीलिंग का है। एक बिजनेस क्लाइंट से मुलाकात के सिलसिले में भिलाई से रायपुर आए थे। उदय ने बताया कि भिलाई में वो फिलहाल अपने मामा के साथ रहते हैं। रायपुर में उसने हयात होटल में कमरा लिया । कमरा नंबर 706 में वो अकेले ही रूके हुए थे। उन्होंने होटल से चेक आउट किया और हेयर कट कराने चले गए। करीब 2 घंटे बाद उदय को याद आया कि उन्होंने अपनी सोने की चैन नहाते वक्त होटल के बाथरूम में रखी थी जिसे वो वहीं भूल आए हैं। फौरन उदय होटल लौटे कमरे को देखा तो वहां से चैन गायब थी। इस बात पर उनकी होटल के स्टाफ से भी कहासुनी हुई मगर चैन नहीं मिली। 80 हजार रुपए की चैन का इस हाईप्रोफाइल होटल से चोरी हो जाने का मामला अब पुलिस के पास है, जिसमें जांच जारी है।

घर से जेवर चोरी
रायपुर में पंडरी थाना इलाके में एक और चोरी की घटना हुई है। सनील ने इस मामले में पुलिस से मदद मांगी है। उसने बताया कि वो अपने परिवार के साथ लोधीपारा में किराये के मकान पर रहता है। 2 अगस्त को उसकी पत्नी पूर्णिमा वर्मा ने बच्चे की फीस जमा करने के लिए आलमारी खोली। रुपए निकालते वक्त उसने देखा कि गहनों का पर्स खाली है। और  पर्स में रखा सोने के दो मंगल सूत्र, झुमका, चैन, और सोने की बालियां चोरी हो चुकी थीं। पति-पत्नी ने घर पर जेवर ढूंढे आस-पास के लोगों से भी पूछा मगर कुछ पता नहीं चला। पुलिस अब चोरी के दोनों ही मामलों में आरोपियों की तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button