अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मरायपुर जिला

फेसबुक पर दोस्ती महंगी पड़ी, प्यार के बाद मिला धोखा, शादी के नाम पर किया दुष्कर्म: थाने तक पहुंचा मामला

7 अगस्त 2021 | रायपुर की पुलिस अब 30 साल के एक युवक की तलाश में है। इस बदमाश ने एक लड़की से फेसबुक के जरिए दोस्ती कर ली। बातों से उस लड़की का विश्वास भी जीता। फिर उसी का फायदा उठाकर लड़की का रेप कर दिया। युवक की धमकियों से परेशान होकर युवती ने खम्हारडीह थाने में FIR दर्ज कराई है। पुलिस इस मामले में जल्द ही युवक को गिरफ्तार करने का दावा कर रहे हैं। माना थाने में भी एक और रेप का मामला दर्ज किया गया है।

खम्हारडीह इलाके में ही रहने वाली 29 साल की युवती की शिकायत के मुताबिक, फेसबुक पर पिछले साल नवंबर में आरोपी आशीष ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। सोशल मीडिया पर दोस्ती होने के बाद बातें होने लगीं। अक्सर आशीष अपनी तस्वीरें युवती को भेजता था और उसकी भी मांगता था। दोनों ने अपने फोन नंबर एक दूसरे को दिए। बातें होने लगीं तो दोस्ती ने इश्क का रंग लेना शुरू किया। आशीष की बातों में आकर लड़की खम्हारडीह में ही उससे मिली। लड़के ने कहा कि पास में ही उसके ममेरे भाई का कमरा है। वहीं चलकर बातें करते हैं।

जान से मारने और बदनाम करने की दे रहा था धमकी

युवक लड़की को लेकर अपने भाई के घर चला गया। आशीष के आने पर भाई कमरे से बाहर चला गया। आशीष ने मौका पाकर दरवाजा बंद कर दिया और युवती से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। युवक ने जान से मारने और बदनाम करने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी युवक भाग गया। युवती अपने घर आई। काफी दिनों तक वो रेप की बात छुपाती रही। इस बीच युवक उसे धमकाता रहता था। तंग आकर युवती ने पुलिस के पास जाने का फैसला लिया और इस घटना का खुलासा हुआ।

माना इलाके में 26 साल की लड़की के साथ रेप

शुक्रवार को माना इलाके में भी एक रेप की घटना सामने आई। जानकारी के मुताबिक शुभम राव नाम के लड़के का संबंध माना में ही रहने वाली एक 26 साल की युवती से था। दोनों एक दूसरे को पहले से जानते थे। आरोप है कि कुछ दिन पहले लड़की को शुभम अपने साथ राजेंद्र नगर इलाके में लेकर गया और वहां दुष्कर्म किया। वो युवती के साथ शादी करने का झांसा भी देता रहा। युवती ने जब शादी करने को कहा तो युवक मुकर गया। अब लड़की का उससे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा। फिलहाल आरोपी को पकड़ने का प्रयास जारी है।

जीजा, साली को भगा ले गया और किया रेप

रायपुर शहर में रेप की इन दो घटनाओं को मिलाकर पिछले तीन महीने में 4 बड़ी वारदातें हो चुकी हैं। पिछले महीने आजाद चौक थाने की पुलिस ने एक जीजा को पकड़ा था। इसने अपनी साली को घर से भगाया। खुद शादीशुदा होने के बाद भी शादी करने का झांसा दिया और शारीरिक संबंध बनाए। लड़की की मां ने इस मामले में आरोपी और उनकी बड़ी बेटी के शौहर शेख सईद पर शक जताया। उन्होंने पुलिस से कहा कि प्यार-मुहब्बत की बातें कहकर सईद ही छोटी बेटी को अपने साथ ले गया। दो दिनों के भीतर पुलिस ने इस जीजा को ढूंढ निकाला, नाबालिग साली ने भी दुष्कर्म की बात पुलिस को बताई थी।

 

2 महीने पहले टिकरापारा थाने की पुलिस ने एक श्रमिक को गिरफ्तार किया था। इस बदमाश ने अपने साथ ही मजदूरी करने वाली एक महिला की 12 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। देवपुरी इलाके में रहने वाली महिला ने बताया कि वो 35 साल के बी.गणेश राव के ही रोजी-मजदूरी का काम करती थी। परिचय होने की वजह से कई बार गणेश इनके घर आ चुका था। वो अक्सर महिला की 12 साल की बेटी से बातें किया करता था। इसी बीच एक दिन महिला जब अपने घर में नहीं थी, वहां गणेश आ गया। उसने महिला की बेटी से बातें की, उसे पीने का पानी लाने को कहा। जब वो किचन की तरफ गई तो बदमाश ने उसे पीछे से दबोच कर गलत हरकत की थी।

 

Related Articles

Back to top button