अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मदुर्ग जिला
लूट चोरी का फ़रार आरोपी पकड़ाया

7 अगस्त 2021 | थाना छावनी क्षेत्र में लूट के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना छावनी में अपराध क्रमांक 234/21 धारा 379, 34 व थाना छावनी के अपराध क्रमांक 234/21 धारा 379,34 आईपीसी के मामले में फरार आरोपी सूरज विश्वकर्मा उर्फ गोल्डी पिता स्वर्गीय संतोष विश्वकर्मा उम्र 25 वर्ष श्रमिक नगर छावनी की लगातार पतासाजी की जा रही थी इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की लूट के मामले में फरार आरोपी सूरज विश्वकर्मा उर्फ गोल्डी पावर हाउस बस स्टैंड के पास खड़ा है और कहीं बाहर भागने की फिराक में बस का इंतजार कर रहा है कि सूचना छावनी सिविल टीम व छावनी पेट्रोलिंग टीम द्वारा मिलकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया व न्यायालय के आदेश से जेल भेजा गया हैं |



