राजनांदगांव जिला

व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई तो होगा चक्काजाम:खाद और बिजली की समस्या किसानों व भाजपा के पदाधिकारियों ने नगाड़ा बजाकर किया प्रदर्शन

खैरागढ़ व छुईखदान ब्लॉक के किसान खाद व बिजली संकट से परेशान हैं जिससे किसानी कार्य पूरी तरह पिछड़ चुकी है। भाजपा द्वारा जिला व विधानसभा स्तरीय प्रदर्शन व ज्ञापन दिया था इसके बावजूद आज तक किसानों की समस्या का कोई निराकरण भूपेश सरकार ने नहीं किया है। ऐसे में छत्तीसगढ़ सरकार को जगाने साल्हेवारा के धान खरीदी केंद्र में धरना प्रदर्शन किया गया।

वनांचल साल्हेवारा में खाद की कमी व बिजली संकट को लेकर भाजपा द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। किसानों ने कहा यदि पांच दिन में व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई तो चक्काजाम किया जाएगा। किसान मोर्चा के महामंत्री खम्हन ताम्रकार ने कहा कि खाद संकट से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसान परेशान निराश हैं। बिजली के लिए नए पंप कनेक्शन में दिक्कत आ रही है। ट्रांसफार्मर की स्थिति कई गांवों में खराब है, यहां तक की कई दिन बाद भी खराब ट्रांसफार्मर ठीक नहीं होता है जिससे गांवों में बच्चे, बूढ़े व बीमार लोगों को खासे दिक्कत का सामना करना पड़ता है गिरदावरी में किसानों का रकबा कटौती किया जा रहा है जो किसानों के साथ अन्याय है। मंडल अध्यक्ष निजाम सिंह मंडावी ने कहा कि ऐसा किसानों के अहित करने वाला सरकार हमने आज तक नहीं देखा। डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल को याद कीजिए उस समय किसानों के लिए किए गए कार्य याद कीजिए। धरना प्रदर्शन को ललित सोनी और अनुज साहू ने भी संबोधित किया।

लोगों ने फाग गीत भी गाए
किसानों व भाजपा द्वारा धरना स्थल पर नगाड़ा बजाकर अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों द्वारा फाग गीत गाकर माहौल को अलग ही रंग दिया गया। पूरे धरना में नगाड़ा विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। नगाड़ा में बजते गीत से सरकार को वादा याद दिलाया गया। कार्यक्रम में विष्णु ठाकरे, संतोष ठाकुर, देव सिंह ठाकुर, मुंजन यादव, तुलसी यादव, रविशंकर मरकाम, जय प्रकाश मसखरे, मिनेश जंघेल, भुवनेश्वर सेन, प्रकाश जंघेल, प्रहलाद मरकाम, प्यारे सिंह पोरते, उमेश मरकाम, देव लाल साहू, लवकुश साहू, राजेश साहू, किसान एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button