अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषदुर्ग जिलास्थानीय समाचार

पुलिस के द्वारा हाईवे पर लूट करने वाले गिरोह का किया गया पर्दाफास, शातिर तरीके से मिटिग कर के, रात के अंधेरे में रॉड व चाकू, कटर से लूट की घटना को आरोपी देते थे अंजाम।

6 अगस्त 2021| एसपी प्रशांत अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक, छावनी विश्वास चन्द्राकर के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी छावनी विशान सोन के द्वारा थाना छावनी, खुर्सीपार, सुपेला, वैशाली नगर, जामुल क्षेत्र में हुए लूट की घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात आरोपियों की पता-साजी हेतु टीम बनाई गई, लूट के संबंध में प्रार्थियों से विस्तृत पूछताछ किया गया। टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेजों का अवलोकन कर अज्ञात आरोपियों को चिन्हित करने का प्रयास किया गया। इसी दौरान टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक लड़का बैकुण्ठधाम के पास कुछ मोबाईल रखकर बेचने हेतु ग्राहक तलाश कर रहा है, कि सूचना पर टीम द्वारा घेराबंदी कर लड़के को पकड़ा गया, जिससे कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना नाम सुनिल साहू तथा अपने साथी बॉबी नायकर, दीपक नायकर, सूरज वर्मा, सूरज उर्फ गोल्डी के साथ मिलकर कई मोबाईल लूट की घटना कारित करना स्वीकार किया गया। आरोपियों के द्वारा भिलाई क्षेत्र के थाना छावनी, सुपेला, खुर्सीपार, वेशाली नगर, जामुल क्षेत्र में लूट की वारदात अंजाम करना स्वीकार किये आरोपियों के निशानदेही पर उनके कब्जे से लूट की मोबाईल फोन एव चोरी की एक्टीवा क्र. सीजी 07 एल.जी. 8796 व घटना में प्रयुक्त दो मोटर सायकल हीरो होण्ड सीडी डिलक्स क्र. सीजी 08 ए.जे. 3763, व एक एक्टीवा जप्त किया गया। अग्रिम कार्यवाही थाना छावनी से की जा रही है।

वारदात को अंजाम देने के तरीके :-

आरोपियों ने बताया कि वे रात को एक जगह इकट्ठा होकर प्लानिंग करते थे, कि हमे आज किस जगह पर घटना को अंजाम देना है, मोटर सायकल को कौन चलायेगा और मोबाईल लूट कौन करेगा, इसके पश्चात रात्रि करीब 9:00 बजे प्लानिंग के तहत क्षेत्र में निकलकर अकेले पैदल चलते व्यक्ति, सुनसान इलाके में खड़े ट्रक के अंदर सो रहे चालक के पास पहुंचकर उनसे मोबाईल व पैसे छीनकर भाग जाते थे। विरोध की स्थिति में उनसे मारपीट भी करते थे, आरोपियों के द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्र में मोबाईल लूट के 09 घटनाओं को अंजाम दिये है, व महंगे मोबाईल के सिक्युरिटी कोड को आरोपी प्रभात कुमार पिता साधूसंत तेली उम्र 26 वर्ष रामनगर मुक्तिधाम के पास वार्ड नं. 14, थाना वैशाली नगर जिला दुर्ग के द्वारा खुलवाया करते थे।

उक्त कार्यवाही में उनि नरेश कुमार सार्वा, उनि. रैयन दास गेन्डरे, प्र.आर. जसपाल सिंह क्र. 288, प्र.आर. चेतन साहू क्र. 354, सिविल टीम से आरक्षक अरविन्द मिश्रा क्र. 547, आरक्षक सतेन्द्र मडरिया क्र. 1440, आरक्षक रिन्कु सोनी क्र. 1622 व थाना छावनी की पेट्रोलिंग टीम के आरक्षक अनिल सिंह, विकास सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, जीतनारायण की सराहनीय भूमिका रही। 

अरोपिगण:-

(1) सुनिल साहू पिता मूलचंद साहू उम्र 23 वर्ष जवाहर नगर बाम्बे आवास क्वा.नं. 98 थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग

(2) सूरज वर्मा पिता धन्नेलाल वर्मा उम्र 19 वर्ष जवाहर नगर बाम्बे आवास थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग

(3) बॉबी नायकर पिता स्व. मोहन नायकर उम्र 22 वर्ष हाउसिंग बोर्ड 32 एकड़ अटल आवास थाना जामुल जिला दुर्ग

(4) प्रभात कुमार पिता साधूसंत तेली उम्र 26 वर्ष रामनगर मुक्तिधाम के पास वार्ड नं. 14, थाना वैशाली नगर जिला दुर्ग

फरार आरोपी:-

(1) सूरज उर्फ गोल्डी पिता नामालुम उम्र 23 वर्ष करबला मैदान थाना छावनी जिला दुर्ग

(2) दीपक नायकर पिता राजा नायकर उम्र 22 वर्ष 32 एकड़ अटल आवास थाना जामुल जिला दुर्ग

Related Articles

Back to top button