अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषदुर्ग जिला
पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा ढाई साल के बच्चे को बाधांतालाब से लावारिस घुमते लाया गया व चंद घंटो में गुमशुदा बच्चे के परिजनों को ढूंढकर सुपूर्वनामे में दिया गया


5 अगस्त 2021 | दुर्ग पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा एक ढाई साल का बच्चा जो बोल नहीं सकता है को बांधातालाब दुर्ग से लावारिस हालात में घुमने देख थाना लाया गया जो नीला हाफ शर्ट एंव भूरा कलर का हाफ लोवर पहना हुआ था जिसे निरीक्षक थाना प्रभारी राजेश बागडे के निर्देशन में थाना लाकर परिजनों के तलाश हेतु पेट्रोलिंग पार्टी एंव थानें के स्टाफ को लगाया गया। लगातार मोहल्ले इलाका में फोटो दिखाकर एंव हुलिया बताकर पता तलाश किया गया जो चंद घंटे में ही गुम बच्चे के परिजनों को ढूंढ निकाला जो सिद्धार्थ नगर दुर्ग का पाया गया गुम बच्चे मांशु मोगरे के परिजन पिता अनिल मोंगरे एंव नानी सुषमा कुंडे के मिलने पर सुपूर्दनामें में दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही में थाना दुर्ग स्टाफ का योगदान सराहनीय रहा।




