अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मदुर्ग जिलास्थानीय समाचार

चाकूबाजी करने वालो के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्यवाही, घटना के बाद फरार होने के फ़िराक में था आरोपी,घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद |

भिलाई | 2 अगस्त 2021 को रात्रि 11.45 बजे लगभग प्रार्थी के घर का दरवाजा खटखटाने लगा प्रार्थी दरवाजा खोलकर देखा तो एक व्यक्ति शराब के नशे में धारदार चाकू लेकर खड़ा था और प्रार्थी को गाली गलौच करते हुए चाकू मारकर भाग गया की प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 357 / 2021 धारा 294, 506, 323,324 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस (शहर) संजय धुव्र अतिरिक्त एवं नगर पुलिस अधीक्षक छावनी विश्वास चंद्राकर के मार्गदर्शन पर चाकूबाजी करने वालो के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही के दौरान फरार आरोपी आनंद का पता तलाश किया जा रहा था। पता तलाश के दौरान सूचना मिली की आनंद लमगा पिता रोआंग लमगा उम्र 32 वर्ष निवासी गोविन्दपुर जिला सम्बलपुर (उड़ीसा ) हाल जरवाय भिलाई- 03 का गिरफ्तारी के डर मुल निवास उडीसा भागने के फिराक है। जिसे घेरांबदी कर पकडकर पुछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किये जिसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी खुर्सीपार दुर्गेश शर्मा के नेतृत्व में सहाय उप निरीक्षक विवेक चंद्रवंशी आरक्षक राकेश चौधरी, आरक्षक डी० प्रकाश, आरक्षक की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button