अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषदुर्ग जिला

बीएसपी कर्मी के बेटे ने घर में फांसी लगाकर की खुदकुशी ; बेटे के खौफनाक कदम से सदमे में परिवार..

 4 अगस्त 2021 | भिलाई सेक्टर-2 निवासी बीएसपी कर्मी के बेटे ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना स्थल पर पुलिस के हाथ एक सुसाइडल नोट लगा है। जिसमें एक लड़की के नाम का जिक्र किया है। पुलिस को आंशका है कि प्रेम प्रसंग में युवक ने आत्मघाती कदम उठाया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। वहीं इस मामले में सुसाइल नोट में जिक्र लड़की से भी पूछताछ की जाएगी।

भट्ठी थाना टीआई भूषण एक्का ने बताया कि घटना 1 अगस्त की शाम 6 बजे की है। । सेक्टर-2, सड़क-15 क्वार्टर-10 ई निवासी गुलाब सिंग दलेन्द्र परिवार के साथ घर से बाहर गए थे। बेटा टाकेदा सिंह (22 वर्ष) बिलासपुर कॉलेज से प्राइवेट बीए (सेकंड ईयर) कर रहा था। वह बॉलीबॉल का प्लेयर थाटाकेदा सिंह घर पर अकेला था। शाम को वह दुपट्टा से फंदा बनाकर पंखे पर झूल गया। जब परिजन घर आए तब पता चला। तत्काल उसे फंदे से नीचे उतारा और पंडित जवाहर लाल नेहरु चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र सेक्टर-9 ले गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल बेटे के खौफनाक कदम से पूरा परिवार सकते में है।

Related Articles

Back to top button