अपना जिलाकबीरधाम विशेषसियासत

कांग्रेस सरकार की वादा खिलाफी को लेकर भाजपा किसान मौर्चा ने किया सोसायटी का घेराव

भाजपा के कार्यकर्ताओं ने किया जोश खरोश के साथ किया सोसायटी घरना प्रदर्शन

कवर्धा, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर एवं जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर और भुनेश्वर चंद्राकर जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष के आह्वान पर पोंडी सोसायटी का किया घेराव साथ ही राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल की काला बाजारी और भ्रष्टाचार को लेकर किसानों में आक्रोश जताया और किसानों के साथ हो रहे अत्याचार की पोल खोलने भाजपा नेता ने 2 अगस्त को एकदिवसीय मंडल स्तरीय पोंड़ी सोसायटी में घरना प्रदर्शन किया ।

किसान के हित में घरना प्रभारी के रूप में शिवनाथ वर्मा ने बताया कि राज्य की सरकार में बैठे भुपेश बघेल की चुनावी घोषणा पत्र में 36 वादे किये थे जिसमें विफल नजर आ रहा है एक भी वादे पूरे नही किए किसानों के लिए किये झूठे वादे से किसान को भारी नुकसान उठाना पढ़ रहा है। कर्जा माफी, बिजली बिल हाप,धान की बोनस,खाद्यय सामग्री की कमी इन सभी वादे की विफलता की मार आम जनता और किसानो को भुगतना पड़ रहा है।
कांग्रेस सरकार के वादा खिलाफ़ी के संबंध मे, किसानो की आवाज को बुलंद करने हम सब किसान भाइयो के समर्थन मे खड़े हुए हैं।
जिसमें मुख्य रूप से विदेशी राम धुर्वे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ओमप्रकाश वर्मा जिला महामंत्री किसान मोर्चा,बरसाती वर्मा मंडल अध्यक्ष,काशी राम साहू किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष,गणेश तिवारी,विजय पाटिलउपाध्यक्ष मण्डल,दिलीप वर्मा,बजरहा पटेल ,नरेश चंद्रवंशी,और
भाजपा के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि
मंडल के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता,

पिछड़ा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष,अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष एवम् सभी मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button