अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मदुर्ग जिलास्थानीय समाचार
बरसो से बंद पड़े डीएमसी कारखाना में मिली लावारिस हालत में शराब 09 पेटी (432 पौवा) अंग्रेजी शराब क्यू सुपर स्पीड व्हीस्की

3 अगस्त 2021| एसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार अति पुलिस अधीक्षक दुर्ग (शहर) एवं नगर पुलिस अधीक्षक छावनी के मार्ग दर्शन में थाना कुम्हारी पुलिस द्वारा कॉम्बिंग गस्त के दौरान मुखबीर की सूचना पर बंद पड़ी डीएमसी कारखाना के खण्डहर में लावारिस हालत 09 पेटी (432 पौवा) अंग्रेजी क्यू सुपर स्पीड व्हीस्की शराब अनुमानित कीमत 90000/- रूपये, प्लास्टिक बोरिया में भरी हुई मिली, जिसे थाना कुम्हारी में पुलिस द्वारा धारा 102 जाफौ में जप्त कर जांच कार्यवाही की जा रही है|
उक्त कार्यवाही में उनि यशवंत जंघेल, उनि सुधाशु बघेल, सउनि मानसिंह सोनवानी, प्रधान आरक्षक 79 प्रेमचंद यादव, आरक्षक 773 राजकुमार सिंह, आरक्षक 1715 लव पाण्डेय, आरक्षक 648 बंटी सिंह, आरक्षक 896 राकेश यादव की सराहनीय भूमिका रही है।



