सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला 03 आरोपी

3 अगस्त 2021| पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर एवं अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव तथा नगर पुलिस अधीक्षक (छावनी) विश्वास चन्द्राकर के मार्गदर्शन में चोरी के प्रकरणों में अंकुश लगाने हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा है कि प्रार्थी कमलेश गिरि ने 18 जुलाई 2021 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि परिवार सहित अपने गृह ग्राम उत्तरप्रदेश गये थे कि कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर का ताला तोडकर घर में रखे रियल मी मोबाईल फोन एवं सोने के जेवर चोरी कर ले गया है कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवचना में लिया गया । दौरान विवेचना के जरिये मुखबिर सूचना मिली कि आरोपी अंगद वर्मा, अजय गुप्ता, निवासी अंबेडकर नगर अपने दोस्त वी. कुलदीप देना बैक के पीछे रहने वाले के साथ चोरी की घटना को अंजाम दिये है कि आरोपीगणो को दौरान पेट्रोलिंग के हिरासत में लेकर पूछताछ किया जिनसे सोने के जेवर ई-रिंग एवं सोने का लाकेट तथा रियल मी मोबाईल फोन कुल जुमला कीमत 50,000 रूपये जप्त कर आरोपीगणो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया हैं ।
उक्त कार्यवाही में थाना छावनी के उप.निरीक्षक नरेश सार्वा, प्र.आर जसपाल सिह, आरक्षक विकास सिंह, जीत नारायण यादव, अनिल सिह एवं धर्मेंद्र सिंह की भूमिका सराहनीय रही।



