मकान व बाड़ी में छिपाकर रखे गए 96 पौवा अंग्रेजी गोवा व्हीस्की शराब के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

3 अगस्त 2021| पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार एवं अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत कुमार साहू तथा उप. पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा के मार्गदर्शन में अवैध शराब बिक्री करने वालो पर अंकुश लगाने व पकड़ने पर चौकी प्रभारी लिटिया सेमरिया उप निरी.सोमेश सिंह बघेल हम.स्टाफ प्र. आर. 1819,866 आर. 1718,822 मुखबीर से सूचना पर ग्राम देउरकोना निवासी उधो राम के मकान व बाड़ी में रखे अवैध शराब रखने वाले आरोपीगण (1) हेम दास मानिकपुरी पिता स्व.मनहरण दास मानिकपुरी 35 वर्ष, (2) यकील मानिकपुरी पिता स्व. मनहरण दास मानिकपुरी 25 वर्ष व (3) भेवन नेताम पिता रोहित नेताम 20 वर्ष सभी ग्राम देउरकोना निवासी को घेराबंदी कर पकडकर आरोपीयो के कब्जे से 96 पौवा अंग्रेजी गोवा व्हिस्की शराब कुल 17.280 बल्क लीटर कुल कीमत 12480 रुपये जप्त कर अपराध क्रमांक 144/2021 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम में आरोपी गण को गिरफ्तार कर 02 अगस्त 2021 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है ।



