अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मदुर्ग जिलास्थानीय समाचार

अवैध रूप से शराब बेचने वाले पर पुलिस की कार्यवाही : आरोपी से 32 पौवा देशी प्लेन शराब एवं नगदी किया गया जप्त

3 अगस्त 2021| एसपी प्रशांत अग्रवाल भापुसे पुलिस अधीक्षक दुर्ग, संजय ध्रुव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) व राकेश जोशी नगर पुलिस अधीक्षक (भिलाई नगर) के निर्देशन व मार्गदर्शन में अपराधों की रोकथाम हेतु थाना क्षेत्र में निरन्तर पेट्रोलिंग एवं बैंकिंग कार्यवाही की जा रही है| इसी तारतम्य में 2 फरवरी 2020 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि बजरंग चौक स्टेशन मरोदा साहू किराना दुकान के पीछे में एक सफेद प्लास्टिक बोरी में देशी प्लेन शराब रख कर अवैध रूप से बेच रहा है, सूचना पर थाना प्रभारी नेवई के नेतृत्व में थाना स्टाफ एवं गवाहो के साथ मुखबीर के बताये स्थान पर पहुंचकर घेरा बंदी कर आरोपी जवाहर लाल साहू उर्फ गोलू पिता डेरहाराम साहू उम्र-28 साल निवासी बजरंग चौक, साहू किराना दुकान के पीछे स्टेशन मरोदा को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 32 नग देशी प्लेन मंदिरा का पौच्चा मात्रा 5,760 लीटर कीमत 2560/- रूपये नगदी रकम 300/- रुपये जुमला कीमत 2860/- रुपये जप्त किया गया। आरोपी को आबकारी एक्ट धारा 34(2) के तहत गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button