के. एल. इंजीनियरिंग इण्डस्ट्रीयल एरिया में अवैध रूप से ढाई लाख का कबाड़ जप्त, आरोपी कबाडी भी हुआ गिरफ्तार ।


1 अगस्त 2021 | पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय कुमार ध्रुव व नगर पुलिस अधीक्षक (छावनी) श्विश्वास चन्द्राकर के मार्गदर्शन पर 31 जुलाई 2021 को थाना जामुल से पेट्रोलिंग के दौरान मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ इण्डस्ट्रीयल एरिया भिलाई स्थित के. एल. इंजीनियरिंग में अवैध रूप से कबाड़ छुपा कर रखने की सूचना मिलने पर थाना जामुल पुलिस द्वारा मौके पर जाकर घेरा बंदी का संदेही प्रेम लाल साहू पिता ललित साहू उम्र 29 साल निवासी सुपेला को पकड़ा गया |

जिनसे पूछताछ कर बताये कि लोहे का स्क्रेप के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही किया। आरोपी के कब्जे से कबाड़ सामान लोहा एवं ट्रक डम्फर बाडी गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेण्डर कार पाईप आदि सामाग्री कीमत 2,53,000 रूपये जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 09/2021 धारा 41 (1+4) जा.फौ. / 379 भादवि पंजीबद्ध कर आरोपी को 31 जुलाई 2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।




