रायगढ जिला

अब एक्टिव मरीज 45, लेकिन सावधानी जरूरी:9 कोरोना संक्रमित मिले 22 दिनों बाद दो की मौत

रविवार को 9 कोरोना संक्रमित मिले। 22 दिनों के बाद कोरोना से दो लोगों की मौत हुई है। 8 जुलाई के बाद कोरोना से मौत नहीं हुई थी, हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को सिर्फ एक मौत की पुष्टि की है। पांच लोगों ने कोरोना को मात दी है। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 45 हो गई है, शनिवार को फोर्टिस हॉस्पिटल में नवापारा छाल के 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई है।

वे डायबिटिक थे। संक्रमण के बाद हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। मेट्रो बालाजी हॉस्पिटल में भी 74 वर्षीय लोइंग निवासी बुजुर्ग की संक्रमण की रिपोर्ट आने के बाद हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि इस स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। कोरोना संक्रमितों में गौशाला चौक, कोतरा रोड सावित्री नगर, दशरथ पान ठेला के पास और केजीएच से मरीज मिले हैं। ग्रामीण इलाकों से बुंदेली, डभरा, सारंगढ़, सिंधी कॉलोनी खरसिया और फगुरम से भी मरीज मिले हैं।

चलाया जा रहा है डोर टू डोर वैक्सीनेशन कैम्पेन
स्वास्थ्य विभाग सोमवार से शहर के हर वार्ड के हर घरों में जाकर टीकाकरण अभियान शुरू करने जा रही है। हर दिन 12-12 वार्डों में जाकर हर घरों में जाकर टीकाकरण हुआ है या नहीं इसकी जानकारी लेंगे, जो लोग टीका नहीं लगाए है उन्हें वैक्सीन लगाया जाएगा। सोमवार से वार्ड नंबर 4 से इसका शुरुआत होगा।

Related Articles

Back to top button