विविध

चोरी का संपत्ति खरिदने रखने वाले आरोपी माल मशरूका सहित गिरफ्तार|

दुर्ग | 06 मई 2021 को प्रार्थी राकेश देशमुख पिता प्रीतम देशमुख उम्र 26 साल आबादी पारा ग्राम भरवा पुलगांव थाना पुलगांव जिला दुर्ग द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह सुनील मिश्रा ग्राम कोलिहापुरी के यहां डायवरी का काम करता है जो 05 मई 2021 को ग्राम फोलिहापुरी से अपने मालिक सुनील मिश्रा के द्वारा कहने पर उनके ट्रेक्टर क्रमांक CG07/BK/2232 एवं डाली क्रमांक CG07/BY/6617 को लेकर ग्राम भरदा ईटा भटटा ईंटा लोड कराने गया उसके बाद ईंटा लोड कर शाम होने से मय ट्रेक्टर सहित अपने घर ग्राम भरदा आ गया जो टेक्टर को घर के सामने खडीकर पर अंदर चला गया बाद 06 मई 2021 को रात करीब 12.00 बजे बाथरूम जाने के समय उक्त ट्रैक्टर वहां पर या सुबह करीब 04.30 बजे काम पर जाने के लिये उठा तब उक्त ट्रेक्टर क्रमांक CG07/BK/2232 मय ट्राली क्रमांक CG07/BY/6617 जिसका इंजन नंबर NHC2KBE0508 चेचिस नंबर MBNABAJBAHNC 00459 कीमत करीब 3,00,000/रू एवं उसमे लोड इंट (करीब 2000 नग) कीमत 10,000 रू कुल जुमला कीमत 3,10,000/रू को किसी अज्ञात चोर द्वारा 06 मई 2021 के रात 12.05 से सुबह 04.30 के मध्य चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना पुलगांव के अपराध क्रमांक 165/2021 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया है कि अपराध की गंभीरता को देखते हुए|

पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल (भा०पु०से०), अति पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव, नगर पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी पुलगांव द्वारा टीम बनाकर आरोपी को पता तलाश दौरान प्रकरण के चोरी टेक्टर ट्राली का मुखबीर सूचना पर कि ग्राम कोरसी के निर्मल थमगाये के कब्जे में होने सूचना पर मौके पर हमराह स्टाफ व साक्षी के आरोपी को तलाश कर अभिरक्षा में लेकर पूछताछ पर चोरी गये ट्रेक्टर व ट्राली को अपने कब्जे में होने से पेश करने पर जप्त कर पुलिस के हिरासत में लिया गया व इंट अपने निर्माणाधीन मकान में उपयोग करने व निकाल पाने संभव न होने से ईंट बरामद नहीं कराया गया। कि आरोपी निर्मल घमगाये पिता अंकालू राम घनगाये जाति महार उम्र 48 साल कोरची आ यस स्टेण्ड के पास थाना कोरची जिला गढ़चिरौली महाराष्ट्र हाल ग्राम पैरीटोला याना छुरिया जिला राजनांदगांव से पूछताछ पर अपराय स्वीकार करने पर 1 अगस्त 2021 के 12.30 बजे गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया। मामले के अन्य आरोपियों का गिरफ्तारी शेष है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना पुलगांव व स्टाफ सहायक उप निरीक्षक हरीश साहू, आरक्षक शोभित सिन्हा, माखन चौधरी, बी. वीर नारायण की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button