अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मदुर्ग जिलास्थानीय समाचार

पुलिस टीम के द्वारा अंतर जिला चोरो के गिरोह के शेष बचे 02 आरोपी को किया गिरफ्तार,चोरों के गिरोह ने क्षेत्र में वाहन चोरी बैटरी चोरी डीजल चोरी जैसी वारदातों को दिया था अंजाम ।

1अगस्त 2021। एसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग ग्रामीण आनंद साहू पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन आकाश राव गिरिपुंजे के पर्यवेक्षण में थाना अंडा के ग्राम विनायकपुर में 10 मार्च 2021 को दरमियानी रात को सतनामी पारा जैतखाम के पास से एक वाहन बोलेरो CG 07 MA 0618 एवं वहीं पास में खड़े वाहन हाईवा ट्रक में लगे दो नग बैटरी को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए थे. जिस संबंध में थाना अंडा में क्रमशः अपराध क्रमांक 40/ 2021 धारा 379 भा द वि, अपराध क्रमांक 105/ 2021 धारा 379 भादवी अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारी व कर्मचारियों को अत्यावश्यक दिशा निर्देश दिया गया थाना प्रभारी के निर्देशन पर पुलिस टीम के द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर अपने मुखबिर तंत्र के आधार पर आरोपियों के संबंध में पुख्ता जानकारी होने पर पुलिस टीम रवाना की गई जिसमें
(1) किशन जन बंधु उर्फ जय कुमार पिता रामचंद्र उम्र 24 वर्ष पता ग्राम आमा टोला थाना अम्बागढ़ चौकी जिला राजनांदगांव हाल पता सुपेला राम नगर शिव मंदिर के पास (2) नरेश कुमार यादव पिता हेमलाल यादव उम्र28वर्ष पता स्टेशन मरौदा थाना नेवई जिला दुर्ग को पता तलाश कर गिरफ्तार किया गया आरोपी के कब्जे से चौकी जेवरा थाना पुलगांव के अपराध क्रमांक 0 /2021 धारा 379 भादवि में चोरी किए गए मोटरसाइकल प्लेटिना जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर सी जी/ 07/ BX/3071 आरोपी गणों के द्वारा बदलकर उपयोग किया जा रहा था. जिसे ग्राम कुथरेल में बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहे थे. थाना पुलगांव अवि ग्राम भरदा से ट्रैक्टर को चोरी कर ले गया था तथा अपराध क्रमांक 168/ 2021 धारा 379 भादवि के आरोपी द्वारा डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में 18 नग बैटरी एवं डीजल चोरी करना स्वीकार किया है। अभनपुर थाना क्षेत्र में घर में चोरी करना स्वीकार किया है। प्रकरण के आरोपी गणों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कार्यवाही कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया हैं। उक्त कार्य में थाना अंडा पुलिस निरीक्षक श्रुति सिंह उप निरीक्षक बलदाऊ चंद्राकर सहायक उपनिरीक्षक सुंदरलाल नेताम प्रधान आरक्षक रोहित साहू , कमलेश साहू आरक्षक अश्वनी यदु जी सामुएल थाना अंडा पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button