अन्य ख़बरेंअपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषब्रेकिंग न्यूजस्थानीय समाचारस्वास्थ्य
आज सूरजपुर में 1 और रायगढ़ में 2 कोरोना पॉजिटिव मिले, प्रदेश में 36 पहुंचे एक्टिव मामले


रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ता जा रहा है। सोमवार को पहले सूरजपुर में 1 कोरोना संक्रमित मिला। इसके कुछ घंटों बाद ही रायगढ़ में मुंबई से लौटे दो मजदूरों के भी कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया। इसके बाद प्रदेश में अब तक कुल कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 95 पहुंच गई। इसमें से 59 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। फिलहाल प्रदेश में कोरोना के कुल 36 एक्टिव मामले हैं।
छत्तीसगढ़ में अब सबसे अधिक जांजगीर और बालोद में 11-11, बलोदाबाजार में 6, कवर्धा और रायगढ़ में 2-2, सरगुजा, सूरजपुर, गरियाबंद और कोरिया में 1-1 कोरोना संक्रमित एक्टिव मामले हो गए हैं।



