अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषदुर्ग जिलास्थानीय समाचार
एसपी के द्वारा थानो के मुंशी की ली गई बैठक व थानो के रिकार्ड दुरूस्त रखने एंव आवेदन के निराकरण हेतु दिये निर्देश।

1अगस्त 2021। एसपी प्रशांत अग्रवाल के द्वारा पुलिस कंट्रौल रूम भिलाई के सभागार में जिला दुर्ग के समस्त मुंशी की बैठक ली गई । बैठक में थानो के रिकार्ड दुरूस्त रखने , शिकायत/आवेदन की जांच एंव निराकरण हेतु समय पर विवेचको को प्रदाय करने, मर्ग में त्वरित कार्यवाही एंव पोस्टमाटर्म रिपोर्ट के प्राप्ति हेतु, मेंडिकल मेमो का समय पर निराकरण, बिसरा को समय पर लैब भेजने, उच्च न्यायालय से प्राप्त वारंटो/पत्रो का सर्वाेच्च प्राथमिकता के आधार पर तामीली रिपोर्ट भेजने से संबधित आवश्यक निर्देश दिये। एसपी ने दुर्ग के समस्त थानो के मुंशीयो से उनकी समस्यो के संबंध में भी चर्चा कर रूबरू हुये। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय कुमार ध्रुव, प्रभारी सायबर सेल गौरव तिवारी उपस्थित थे।



