कबीरधाम विशेष

किसानों को राहत राशि जारी:250 किसानों के बैंक खाते में राहत राशि जारी की, अब कभी भी निकाल सकते हैं

  • छली पालन विभाग के सहायक संचालक ने राशि जारी करने में की थी देरी

आखिरकार जिले के 250 मछली पालन से जुड़े किसानों को राहत राशि शनिवार को जारी कर दी है। दरअसल राहत राशि दिए जाने शासन ने कुल 7.50 लाख रुपए जारी किया है, लेकिन विभाग ने राशि होने के बाद किसानों को नहीं दी। इस मुद्दे को लेकर भास्कर में खबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने मामले का संज्ञान लिया व राशि जारी करने के निर्देश दिए थे।

मछली पालन विभाग के सहायक संचालक हरगोविंद मेहरा ने बताया कि सभी किसानों के बैंक खाते में राशि जारी करने उनके बैंक में बिल भेज दिया गया है। किसानों को राशि निकालने से पहले कार्यालय में आकर हस्ताक्षर करना होगा। इसके बाद राशि बैंक से निकाल सकते हैं।

इन 250 किसानों के खाते अलग-अलग बैंक के हैं। उन्होंने बताया कि उनके कार्यालय में कर्मचारियों की कमी है। ऑपरेटर अवकाश पर हैं, इस कारण देरी हुई। हालांकि शुक्रवार को कार्यालय के ही अन्य कर्मचारियों के माध्यम से राशि जारी करने का काम किया गया। बता दें कि 250 किसानों को शासन ने तीन हजार रुपए हर साल हॉफ सीजन यानी 15 जून से सितंबर तक देता है।

इन किसानों द्वारा 1500 रुपए अंशदान के रूप में जमा कराया जाता है लेकिन इस वर्ष राशि देने में देरी की गई, जबकि जिला कोषालय से जून में ही राशि निकाली ली गई थी। उल्लेखनीय है कि राहत राशि जारी नहीं किए जाने की वजह से मछली पालन से जुड़े किसानों की परेशानी बढ़ गई थी।

Related Articles

Back to top button