जांजगीर-चाम्पा जिला

झांसा देकर ठगी:लोन दिलाने के नाम पर ठगी, आरोपी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार

किराना दुकान के लिए एक लाख रुपए का लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को नवागढ़ पुलिस ने उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। टीआई देवेश राठौर के अनुसार भैंसमुंडी निवासी गंगाराम कश्यप पिता सम्मेलाल कश्यप ने जनवरी 2021 में किराना दुकान संचालित करने हेतु कैपिटल ट्रस्ट लिमिटेड बैंक जांजगीर से 30हजार रुपए लोन लिया था।

बैंक के पूर्व कर्मचारी ने उसे झांसा दिया कि किस्त का पैसा पूरा पटा देने पर उसकाे 1 लाख का और लोन मिलेगा। इसके लिए उसने 15000 ले लिए। गंगाराम की शिकायत पर पुलिस ने धारा 420 के तहत अपराध दर्ज किया। प्रकरण की पतासाजी के दौरान आरोपी प्रदीप कुमार यादव पिता बृजमणी यादव उम्र 23 वर्ष के फरार होने की सूचना मिली। उसे पकड़ने के लिए पुलिस की टीम उसके गांव गई और आरोपी प्रदीप कुमार यादव पिता बृजमणी यादव उम्र 23 वर्ष दिधिया मेजा थाना मांडा जिला प्रयागराज उत्तर प्रदेश से उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आई। 31 जुलाई को उसे जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button