आकस्मिक निरीक्षण:देवकर के निर्माणाधीन इंग्लिश मीडियम स्कूल भवन का कलेक्टर ने लिया जायजा

नगर में संचालित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का कलेक्टर भोसकर विलास संदीपान ने आकस्मिक निरीक्षण किया। उनके साथ एसडीएम साजा रश्मि ठाकुर व अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। नगर पंचायत देवकर में सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत स्कूल शुरू की गई है। जहां विधिवत प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ कर ली गई है। स्कूल द्वारा नव प्रवेशी विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्रियों का भी वितरण किया जा चुका है। साथ ही बच्चों की पढ़ाई ऑनलाइन माध्यम से प्रारंभ हो चुकी है।
स्थानीय नगर पंचायत में संचालित आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय के भवन निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, जिसका समय-समय पर कलेक्टर बेमेतरा व एसडीएम साजा निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में बेमेतरा कलेक्टर ने नगर पहुंचकर निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को व ठेकेदार को निर्माण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान जनप्रतिनिधि बिहारी साहू अध्यक्ष प्रतिनिधि, विनोद कुंजाम विधायक प्रतिनिधि, पार्षद भुनेश्वर साहू, तारा चक्रधारी, एल्डरमैन रोशन अग्रवाल, सतीश ढीमर नगर पंचायत सीएमओ, कोमल ठाकुर सब इंजीनियर आदि मौजूद रहे।



