कांकेर जिला (उत्तर बस्तर)

सम्मान:राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में चयनित होने पर जिले के दो विद्यार्थी पुरस्कृत हुए

28वें राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में जिले के दो विद्यार्थियों के राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने पर पुरस्कृत किया गया है। कांकेर ब्लॉक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पटौद के 12वीं की छात्रा लिसा साहू एवं आकांक्षा साहू ने गाईड टीचर एवं व्याख्याता प्रमिला साव के मार्गदर्शन में औषधि पौधों द्वारा परंपरागत उपचार प्रणाली पर प्रोजेक्ट तैयार किया था। इसे जिला स्तर से चयन कर राज्य स्तर पर भेजा गया था।

यहां से राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुए थे। इसके फलस्वरूप उन्हें 5 हजार नकद एवं प्रमाण पत्र से पुरस्कृत किया गया है। कलेक्टर चंदन कुमार ने दोनों छात्राओं को आज यह पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर डीईओ लक्ष्मण कावड़े, राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला समन्वयक एवं बीईओ कांकेर भुवन जैन, गाईड टीचर एवं व्याख्याता प्रमिला साव अादि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button