अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मदुर्ग जिलास्थानीय समाचार
फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर, अश्लील फोटो अपलोड कर सोशल मिडिया में वायरल करने वाला आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

31 जुलाई 2021| दुर्ग | प्रार्थिया के नाम का फेक फेसबुक आईडी बनाकर प्रार्थिया का फोटो लगाकर अश्लील फोटो सोशल मिडिया में वायरल करने तथा ऐसा करने से मना करने पर अश्लील गाली गलोच करने के संबंध में शिकायत प्राप्त होने पर आरोपी के विरूद्ध अपराध 138/2021 धारा 294,323,509(ख) भादवि, 66(ग), 67 आईटी एक्ट का घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
महिला संबंधी अपराधों में फरार आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस के द्वारा एक विशेष टीम तैयार कर तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी किशोर कुमार साहू पिता विचित्र कुमार साहू उम्र 22 साल ग्राम पाउवारा प्रकाश सायकल स्टोर के पास चौक मचांदुर थाना उतई जिला दुर्ग को गिरफ्तार किया गया है।



