अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषदुर्ग जिला
नगर पालिका निगम के आठ एलडरमेनों की नियुक्तियां रद्द, राज्य सरकार ने नियुक्ति निरस्त करने का आदेश किया जारी….

30 जुलाई 2021| भिलाई। राज्य सरकार ने शुक्रवार को अहम फैसला लेते हुए भिलाई रिसाली नगर पालिका निगम में आठ एल्डरमेनों की नियुक्तियों को रद्द करते हुए नगर पालिका चुनावों के बाद ही एल्डरमेनों की नियुक्तियां की जायेगी।
प्राप्त समाचारों के अनुसार भिलाई के नगर पालिका निगम में सरकार ने गत वर्ष सितंबर में आठ एल्डरमेनों की नियुक्ति के आदेश जारी किए थे जिनमें विलास बोरकर, प्रेम साहू, फकीर राम ठाकुर, तरुण बंजारे, अनुप डे, किर्ती लता वर्मा, संगीता सिंह व डोमार देशमुख को एल्डरमेन मनोनीत किया गया था। इन सभी एल्डरमेंनों की नियुक्ति रद्द किये जाने का आदेश जारी किया गया।




