छत्तीसगढ़ विशेष

पिछले साल भी ऐसा नजारा, रमदईया धाम भी फुल:50 मिमी बारिश; छलक उठा झुमका बांध, जुटने लगी भीड़

काेरिया में बुधवार रात 50 मिमी हुई बारिश से झुमका बांध छलक उठा। डैम के वेस्ट वियर के साथ नहर से पानी छोड़ रहे हैं। बीते 16 साल में ऐसा लगातार दूसरी बार हुआ है, जब जुलाई में ही बांध पूरी तरह लबालब हो रहा है। वेस्ट वियर से तेज बहाव के साथ गिरता पानी स्टेट हाइवे के चेर नाले में तेजी से बहता नजर आ रहा है।

इसके बहाव से रमदईया धाम में भी पानी भर चुका है। झुमका डैम के वेस्ट वियर से झरने जैसे पानी का लुत्फ उठाने बड़ी संख्या में युवा जुट रहे हैं। ऐसा नजारा जिला मुख्यालय के झुमका डैम में लगातार दूसरे साल बाद देखने को मिल रहा है। बीते 16 साल में दूसरी बार जुलाई में ही झुमका डैम में 100 फीसदी भर गया है। अच्छी बारिश से झुमका डैम का जल स्तर गुरुवार को पूरी क्षमता 23.35 मिलियन क्यूबिक मीटर के पार हो गया। इसके चलते जल संसाधन विभाग को वेस्ट वेयर के साथ नहर से पानी छोड़ना पड़ रहा है।

ऐसा ही रहेगा मौसम: धान की फसल के लिए फायदेमंद
माैसम वैधशाला सलका के कृषि माैसम वैज्ञानिक पीआर बाेबड़े पवार ने बताया फिलहाल मौसम साफ होने की उम्मीद कम है। दाे-तीन दिन तक बादल छाने के साथ मध्यम बारिश हाे सकती है। बारिश से बेहतर धान की फसल होेने का अनुमान है।

Related Articles

Back to top button