कोरबा जिला
एक पति ने अपने पत्नी को मोबाइल से बात करने से मना किया, तो पत्नी ने खुद को लगाई आग

कोरबा। पति ने पत्नी को माेबाइल पर बातचीत करने के दौरान चरित्र शंका करते थे| इससे नाराज पत्नी ने खुद काे आग लगा ली, जिसे पति ने बचाने का प्रयास किया। घटना में दाेनाें झुलस गए। कटघाेरा थाना क्षेत्र के महुआपानी गांव निवासी 27 वर्षीय रमेश यादव और 25 वर्षीय सावित्री निर्मलकर ने 4 साल पहले प्रेम विवाह किया था।
दंपती के 3 बच्चे हैं। रात रमेश शराब पीकर घर पहुंचा ताे सावित्री माेबाइल पर बातचीत कर रही थी। तब उसने चरित्र पर संदेह व्यक्त करते हुए उसने चिल्लाकर बातचीत करने से मना किया। इससे नाराज सावित्री ने कमरे में जाकर खुद पर मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगा ली।


