अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मबिलासपुर जिला

बगैर माता पिता की 6 साल की मासूम बच्ची के साथ उसी के मौसा ने किया दुष्कर्म….

29 जुलाई 2021 | छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बुधवार को 6 साल की बच्ची से उसके ही मौसा ने दुष्कर्म किया। बच्ची की मौसी जब घर पहुंची तो उन्हें घटना का पता चला। इसके बाद देर शाम बच्ची का मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है। बच्ची के माता-पिता नहीं है। उनकी पहले ही मौत हो चुकी है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, स्थानीय निवासी बच्ची अपने माता-पिता की मौत के बाद से ही मौसी-मौसा के पास रहती है। उसके मौसा-मौसी दोनों मजदूरी करते हैं। रोज की तरह उसकी मौसी बुधवार को भी काम पर गई थी। इस दौरान मौसा और बच्ची ही घर में थे। बच्ची को अकेला देख आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद घर से चला गया। शाम को जब मौसी घर पहुंची तो बच्ची की हालत देखकर हैरान रह गई।

मौसी ने बच्ची से पूछताछ की तो उसे अपने पति की करतूत का पता चला। इसके बाद मौसी अपने पति की करतूत बताने खुद ही थाने पहुंच गई। वहां से बच्ची को अस्पताल लाया गया। फिलहाल बच्ची की हालत ठीक है। मौसी की शिकायत पर पुलिस ने उसके आरोपी पति को पॉक्सो के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

 

Related Articles

Back to top button