जशपुर जिला

हाईकोर्ट में दायर की याचिका:एमकेएस पावर प्लांट के ख़िलाफ ग्रीन ट्रिब्यूनल पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता

जशपुर जिले में 661 करोड़ रुपए की लागत से प्रस्तावित टांगरगांव स्टील प्लांट के विरोध में ग्रीन ट्रिब्यूनल भोपाल में सामाजिक कार्यकर्ता और वकील रामप्रकाश पांडेय ने याचिका लगाई है। याचिका ग्रीन ट्रिब्यूनल ने स्वीकार कर ली है,वहीं इस प्लांट की जनसुनवाई से पहले ही स्टील प्रबंधन ने निर्माण स्थल पर बाउंड्रीवॉल का निर्माण शुरू कर दिया है। इस बात को लेकर आसपास के ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया है।

कांसाबेल इलाके में प्लांट के विरोध में दर्जनभर गांव के हजारों लोगों ने एकजुट होकर बैठकों का दौर शुरू कर दिया है, वहीं स्टील प्लांट के विरोध में गुरुवार को बिलासपुर हाईकोर्ट में भी याचिका दायर कर दी है। टांगरगांव स्टील प्लांट की स्थापना को लेकर गांव के लोग 4 अगस्त की जनसुनवाई स्थगित करने की मांग पर अड़ गए हैं। जनसुनवाई टालने की मांग करने वालो का तर्क है कि यदि जल्दबाजी में जनसुनवाई कराई जाती है,तो यहां पुरातात्विक महत्व का ग्राम हथगड़ा विलोपित हो जाएगा।

इसी तरह जशपुर जिले की सुखद हरियाली, सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि के साथ जंगली हाथियों के विचरण करने का कारिडोर है, उस पर स्टील प्लांट की स्थापना से दुष्प्रभाव पड़ेगा। साथ ही दुर्लभ प्रजाति का पेंगोलिन सहित अनेक जीव जंतुओं पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button