अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मदुर्ग जिलास्थानीय समाचार

नाबालिक बालिका को लेकर फरार युवक हुआ गिरफ्तार, आपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस को मिली सफलता..

भिलाई /28 जुलाई 2021/ एक नाबालिक बालिक उम्र 16 साल 5 माह पहले दोपहर करीबन 01.00 से 02.00 बजे के मध्य अपने सहेली के घर जा रही हूँ बोलकर निकली जो काफी देर तक घर वापस नहीं आने से परिजन आसपास के सहेलियों के घर जाकर पता तलाश करने लगे किसी प्रकार से कोई जानकारी नहीं मिलने से प्रार्थीया खुर्सीपार थाना में आकर रिपोर्ट दर्ज कराने से अपराध कमांक 322 / 2021 धारा 363 भादवि 4,6 पाक्सो एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। एस पी

प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) संजय धुव्र अतिरिक्त एवं नगर पुलिस अधीक्षक छावनी विश्वास चंद्राकर के मार्गदर्शन में महिला संबंधि अपराधों की त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश पर अपहृता एवं अज्ञात आरोपी का पता तलाश के दौरान खुर्सीपार पुलिस सदेहियो से पूछताछ करती रही, परंतु संदेही आरोपी काफी शातिर होने से पुलिस को सफलता नही मिल पा रही थी। घटना के बाद से ही आरोपी व अपहृता का मोबाईल बंद मिल रहा था। जिससे आरोपी व अपहृता के पतासाजी में पुलिस को मुश्किल हो रही थी, इसी दौरान पुलिस को अपहृता एंव आरोपी के संबंध में कुछ क्लू मिले, जिसे कडी बाई कड़ी जोडकर बड़ी मशक्कत से आखिरकार खुर्सीपार पुलिस ने अपहृता एवं आरोपी अनमोल कश्यप पिता राम आश्रय उम्र 26 वर्ष निवासी क्वाटर 71 / एफ केएलसी खुर्सीपार को ग्राम अर्जुनी मोरगांव जिला गोदिया (महाराष्ट्र) से बरामद कर लिया हैं । जिसे वैधानिक कार्यवाही उपरांत आज 28 जुलाई 2021 को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है। उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक सतीश साहू, आरक्षक राकेश चौधरी, डी. प्रकाश महिला आरक्षक तोषी गोश्वामी की भूमिका सराहनीय रही।

Related Articles

Back to top button