अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मदुर्ग जिलास्थानीय समाचार
पूर्व नौकर ने किया 17,000 रुपए चोरी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

भिलाई | 25 जुलाई 2021 को प्रार्थी रवि रोहिला का टी-मार्केट स्थित दुकान से उसके पूर्व नौकर सोनू मुसलमान निवासी संग्राम चौक भिलाई थाना वैशाली नगर के द्वारा दुकान के सेकंड फ्लोर के दराज में रखें 17,000 रुपए को चोरी कर ले गया था प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना छावनी में अपराध क्रमांक 427/2021 धारा 454, 380 भारतीय दंड विधान का प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी के धरपकड़ हेतु टीम बनाई गई । मुखबिरो की सूचना पर आरोपी सोनू मुसलमान को घेराबंदी कर पकड़कर उसे पूछताछ किया गया, जो अपने पूर्व मालिक के घर में चोरी करना स्वीकार किया | उस से चोरी किये गए रकम 17,000 रुपए को बरामद किया गया हैं | बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेजा गया ।



