अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मदुर्ग जिलास्थानीय समाचार

चाकू और तलवार लहराते हुए दो आरोपी गिरफ्तार

28 जुलाई 2021| आम जगह पर चाकू लहराते दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार किया हैं |मुखबिर द्वारा सूचना मिली की 27 जुलाई 2021 को कैनाल रोड देना बैंक के पीछे तथा राधा लॉज के पास दो अलग-अलग व्यक्ति आने जाने वाले लोगों को चाकू लहराकर डरा धमका रहे है कि सूचना पर थाना छावनी पेट्रोलिंग के स्टाफ द्वारा मौके पर पहुंचकर जगदीश बसोड़ पिता मारुति बसोड उम्र 66 वर्ष निवासी शास्त्री नगर जोन 2 पानी टंकी के पास सड़क 38 वार्ड 35 भिलाई खुर्सीपार तथा प्रकाश तिलते पिता स्व. सुरेश तिलंते उम्र 26 वर्ष निवासी शहीद वीर नारायण सिंह नगर को चाकू लहराते पकडा गया जिनके पास से दो लोहे का चाकू धारदार मिला जिसे गवाहों के समक्ष जप्त किया गया । आरोपियों को धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के आदेश से केंद्रीय जेल दुर्ग भेजा गया है ।

Related Articles

Back to top button