लूट की वारदात का फरार आरोपी गिरफ्तार..

28 जुलाई 2021। पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव तथा नगर पुलिस अधीक्षक छावनी विश्वास चंद्राकर के मार्गदर्शन में थाना छावनी के अपराध क्रमांक 331/2021 धारा 294, 506, 323, 392, 34 भादवि के प्रार्थी राहुल यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 23 जून 2021 को साक्षरता चौक के पास रात्रि 10:45 बजे सोनू एवं उसके साथी लक्की, राकेश अन्ना एवं 1 नाबालिग आरोपी के द्वारा माचिस मांगने पर नहीं देने से हाथ मुक्का से मारपीट कर आरोपी सोनू के द्वारा उसके मोबाइल एवं नगदी रकम 2000 रुपए को लूट लिया गया था । की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की पतासाजी की गई पूर्व में आरोपी सोना उर्फ जोस अब्राहम, लक्की को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था । शेष फरार आरोपी जोसफ उर्फ राकेश अन्ना एवं 1 नाबालिक आरोपी को मुखबिरों की सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया हैं ।



