अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मदुर्ग जिलास्थानीय समाचार

शादी तोड़वाने के लिए अश्लील मैसेज भेजने वाला गिरफ्तार

28 जुलाई 2021| दुर्ग | पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल (भा.पु.से.), निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय घुव (रा.पु.से) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत कुमार साहू (रा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला (रा. पु.से.), निरीक्षक नरेश पटेल थाना प्रभारी पुलगांव के मार्गदर्शन में ऑनलाईन शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करने का निर्देश प्राप्त हुआ था|

उक्त निर्देश के पालन में आवेदक कमल किशोर बंछोर के ऑनलाईन शिकायत पर आरोपी योगेश साहू निवासी गया नगर दुर्ग स्ट्रीट 4 ब्लॉक एफ-1 हा.नं. 152 थाना दुर्ग जिला दुर्ग मोबाईल के माध्यम से फेसबुक व टेक्स मैसेज में धमकी एवं अश्लील गालियां भेजता था आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 292, 294.509 (ख) मा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोबाईल वीवो व्ही 9 को जप्त किया गया जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में पेश किया गया। न्यायालय द्वारा आरोपी को जेल भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी प्रमोद श्रीवास्तव, आरक्षक संतोष सोनी क.- 1475, हरीश सिंह क. 473, जितेन्द्र सिंह क-134. अनुज राय क.-81, केशव साहू क.-957 की भूमिका उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Back to top button