अवैध गांजा परिवहन करते हुए 14 किलो ग्राम गांजा सहित आरोपी हुआ गिरफ्तार


27 जुलाई 2021 | एसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन पर अवैध मादक पदार्थ गांजा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग (ग्रामीण) अनन्त साहू एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन, आकाश राव गिरेपुंजे के मार्ग दर्शन में थाना अंडा प्रभारी निरीक्षक श्रुति सिंह के नेतृत्व में मुखबीर की सूचना पर थाना अंडा में 26 जुलाई 2021 को जंजगिरी मोड़ के पास वाहन बोलेरो क्रमांक सीजी 04 जेडी 1010 में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा परिवहन कर रहे व्यक्ति आरोपी चंद्र प्रकाश पिता कपुरचंद मांडले उम्र 21 वर्ष पता वार्ड क्रमांक 62 स्टेशन मरौदा थाना नेवई जिला दुर्ग को 14 किलो ग्राम गांजा कीमत 70,000 रुपये करीबन को परिवहन करते घेराबंदी कर पकड़ा गया |
जिस संबंध में मौके पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर थाना अंडा में अपराध पंजीबद्ध कर 14 किलो मादक पदार्थ गांजा कीमत करीबन 70000 रुपये एवं वाहन बोलेरो क्रमांक सीजी 04 जेडी 1010 को आरोपी के कब्जे से जप्त किया गया| आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया हैं |



