अवैध जुआं सट्टा पर अभियान चलाकर सटोरियों पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही: बार्डर का उठा रहे थे फायदा, 05 सटोरिये गिरफ्तार कर भेजे गये जेल…

27 जुलाई 2021 | पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देशन में तथा अति पुलिस अधीक्षक (शहर) दुर्ग व नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग के मार्गदर्शन में जिले में अवैध जुआं सट्टा पर अभियान चलाकर सटोरियों पर कार्यवाही की जा रही है। इन्ही तारतम्य में निरीक्षक नरेश पटेल थाना प्रभारी पुलगांव के नेतृत्व में 26 जुलाई 2021 को चौकी प्रभारी अंजोरा देवशरण सिंह द्वारा अपने टीम के साथ ग्राम अंजोरा व रसमड़ा में सटोरियों के विरुद्ध रेड कार्यवाही कर 05 सटोरियो को गिरफ्तार किया गया है | जिनके कब्जे से 1,13,580 रूपये की सट्टा पट्टी व नगदी रकम 32,420 रूपये जप्त किया गया है। सभी आरोपियों कमलदास मानिकपुरी पिता अमरदास मानिकपुरी उम्र 35 वर्ष , पुरषोत्तम साहू पिता पूनाराम साहू उम्र 38 वर्ष, संतोष साहू पिता हीरा साहू उम्र 46 वर्ष तीनों निवासी नांदगांवपारा अंजोरा थाना सोमनी जिला राजनांदगांव, यश कुमार साहू पिता हरीश कुमार साहू उम्र 25 वर्ष पता ओमनगर उरला दुर्ग, गोपेन्द्र मानिकपुरी पिता गणेश मानिकपुरी उम्र 25 वर्ष पता शंकर नगर दुर्ग के विरुद्ध पुलिस चौकी अंजोरा जिला दुर्ग में 04 (क) जुआं एक्ट तथा पृथक से प्रतिबंधात्मक धारा 151 / 107, 116 (3) जा.फौ. के अंतर्गत कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेजा गया है |



