अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मदुर्ग जिलास्थानीय समाचार

अमरकंटक घूमने गए परिवार के घर हुई चोरी, चोरी करने वाले नबालिको का गैंग पकड़ाया चोरी

26 जुलाई 2021 । दो दिन पूर्व नेहरू नगर वेस्ट के एक सूने मकान में चोरी के मामले मे सुपेला पुलिस ने चार नाबालिग बच्चो के गैंग को पकड़ा है। बी.एस.एन.एल कान्ट्रेक्टर दीपक गांधी का परिवार घटना के दिन सुबह अमरकंटक घूमने गया हुआ था। नौकरानी ने घर पर हुये चोरी के संबंध में घर मालिक को बताया। प्रार्थी दीपक गांधी निवासी-नेहरू नगर वेस्ट सुपेला की रिपोर्ट पर थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 571 / 21 धारा 454, 380 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया था। प्रार्थी ने नगदी रकम, मोबाईल, मोबाईल एसेसरीज, चॉदी के बर्तन, सिक्के आदि की चोरी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर एवं अति पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव तथा नगर पुलिस अधीक्षक राकेश जोशी के मार्गदर्शन में सुपेला पुलिस के द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये नाबालिक बच्चो के गैंग को पकडा तथा उनसे चोरी किए गये नगदी 1,24,000 रूपये, तीन महंगे मोबाईल, मोबाईल एसेसरीज, चॉदी के बर्तन एंव सिक्के आदि कुल 2,67,000 रूपये का मशरूका बरामद किया। पकडे गये लडको से पूछताछ पर उन्होने बताया कि सामने से ताला लगे बंद मकान को देखकर मकान के पीछे रोशनदान से घुस कर अन्दर प्रवेश किये थे। आलमारी में रखे लॉकर को तोड़ कर नोटो का बंडल और बाकी समान निकाल लिये और बाहर जाकर बटवारा कर लिये थे। चार बच्चो मे से मास्टर माईंड 15 साल का है, जो पूर्व मे जेल जा चुका है, और सबसे छोटा 10 साल का है। इस महत्पूर्ण कार्यवाही में थाना सुपेला पुलिस का विशेष योगदान रहा है।

Related Articles

Back to top button