चंद घंटे में ही घर से लापता बालक को बरामद कर परिजनों के किया सुपुर्द

26 जुलाई 2021। गुमशुदा के पिता अंजनी द्विवेदी निवासी सेक्टर 01, क्रास स्ट्रीट 01, क्वाटर 18 ए, मिलाई द्वारा समय 16.40 बजे थाना आकर अपने पुत्र अभिषेक द्विवेदी उम्र 11 साल को अपने घर से दोपहर 01.00 बजे से निकलने एवं अभी तक वापस घर नहीं आने, कि सूचना देने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए लापता बालक अभिषेक उम्र 11 साल के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को हालात बताने उपरांत कंट्रोल रूम के माध्यम से समस्त थाना / चौकी को बालक के पता तलाश करने के संबंध में सूचना दिया गया। बाद में वरिष्ट अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश के अनुसार पुलिस टीम गठन कर बालक के आने जाने वाले संभावित स्थानों पर एवं थाना क्षेत्र में स्थित पार्क में खोजबीन करने पर पुलिस के अथक प्रयासों से चंद घंटे में ही लापता बालक को सेक्टर 01 स्थित विजय पार्क से बरामद कर बालक के परीजनों को समय करीबन 06.20 बजे सकुशल सुपुर्द किया गया।



