जांजगीर-चाम्पा जिला

जैपुर नाका चौक से बाराद्वार बस्ती तक रोड खराब:सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे और कीचड़ से हादसा होने का खतरा

  • जै हाइवा की डाला से सड़क पर बिखरी गिटि्टयां भी जानलेवा

बाराद्वार से जैजैपुर मुख्य मार्ग पर नाका चौक से ग्राम बाराद्वार बस्ती तक सड़क पूरी तरह से उखड़ गई हैं। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, जिनमें जमा बारिश का पानी और कीचड़ इन दिनों सड़क हादसों को न्योता दे रहा है। इतना ही नहीं सड़क पर चलने वाली भारी वाहनों के डाले से गिरने वाली गिटि्टयां भी बाइक सवारों के लिए जोखिम का कारण बन रही है।

आए दिन बाइक सवार इनकी वजह से सड़क हादसों के शिकार तक हो रहे हैं। शनिवार की देर रात अज्ञात हाइवा के डाला खुल जाने से जैजैपुर नाका चौक से पेट्रोल पंप तक मुख्य मार्ग में गिट्टियां बिखर गई,जिससे सड़क पर चलने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश का पानी जमा होने और भारी वाहनों के आवाजाही से सड़क पर जगह-जगह 4 से 6 फीट तक के गड्‌ढे हो गए हैं। इससे सड़क पर लोगों का चलना तक दूभर हो गया है। भारी वाहनों के नियमित वाहन के कारण सूखे मौसम में धूल के गुबार तो बारिश के दिनों में कीचड़ में हादसों का खतरा और बढ़ जाता है। इसे लेकर संबंधित विभाग से लोगों द्वारा मरम्मत की मांग की गई, लेकिन विभाग ने राहत के लिए किसी तरह का कोई कार्य नहीं किया है।

Related Articles

Back to top button