कबीरधाम विशेषगरियाबंद जिलागौरेला-पेंड्रा-मरवाही ज़िलाछत्तीसगढ़ विशेषजशपुर जिलाबिलासपुर जिलाबेमेतरा जिलामुंगेली जिलारायपुर जिलाविविधसुकमा जिला

चूहा मारने वाले दवाई पिलाकर एक माँ ने अपने ३ मासूम बच्चे को चूहें की तरह मार डाली, देखिए क्या हो सकती है इसकी कारण

एक मां ने अपने 3 मासूम बच्चों को पानी में चूहामार दवाई मिलाकर पिला दी. इसके बाद स्वयं ने भी पीकर जान देने की कोशिश की. कुछ देर बाद तबीयत बिगड़ने लगी. बच्चों को उल्टियां होने लगी और रोने लगे. तब पड़ोस में रहने वाले परिजनों को इसकी जानकारी लगी. जिसके बाद वो एंबुलेंस से चारों को इलाज के लिए बदनावर अस्पताल ले गए.

महिला के निवासी नई आबादी कोद है. जबकि नाबालिग बच्चों में सेतु (8 वर्ष), परी (7 वर्ष) और कुणाल (3 वर्ष) शामिल है. सभी को सिविल अस्पताल बदनावर लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद रतलाम रेफर किया गया. जहां कल रात दो बच्चे परी और कुणाल की मौत हो गई. वही रतलाम से इंदौर रेफर किए गए महिला और एक बच्चे को एमवाय में भर्ती किया गया. जहां दोनों की हालात नाजुक बनी हुई है.

महिला का उसके पति से मोबाइल फोन पर किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. उसी विवाद के बाद महिला ने खुद और अपने बच्चों को जूहा मार दवा घोलकर पिला दी. बच्चों की दादी प्रेमबाई ने बताया कि उसका बेटा संतोष बाहर नौकरी कर रहा है. बच्चे और बहू पास में ही अलग मकान में रहते हैं. उनकी एक लड़की वेदिका उस समय वहां नहीं थी, इसलिए वो दवा नहीं पीने से बच गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Related Articles

Back to top button