थाना पुरानी क्षेत्रांतर्गत 02 संदिग्धों के विरुद्ध की गईकार्यवाही ,आरोपियों से 02 नग मोटर सायकल जप्त किया गया

दुर्ग/ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव एवं नगर पुलिस अधीक्षक छावनी विश्वास चन्द्राकर के मार्ग दर्शन में थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध कारोबार एवं अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान कार्यवाही चलाया गया जिसमें थाना पुरानी भिलाई क्षेत्रांतर्गत 23 जुलाई 2021 को जरिये मुखबिर की सूचना मिली कि आरोपी (01) दिलीप कुमार साहू पिता स्व.राजेश कुमार साहू उम्र 26 साल वसुंधरा नगर दक्षिण थाना पुरानी भिलाई जिला दुर्ग (छग) एवं (02) आकाश विश्वास उर्फ विक्की पिता गणेश विश्वास उम्र 27 साल केबिन शिवमंदिर के पास जीआरपी चरौदा जिला दुर्ग (छग) के द्वारा चोरी का मोटर साइकल को बेचने के फिराक में ग्राहक तलाश कर रहे है जो आरोपियों की घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसके कब्जे चोरी का मोटर सायकल जप्त कर वाहन का वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु नोटिस जारी किया गया । जो आरोपियों के पास किसी प्रकार का वैध दस्तावेज नहीं होने पर गवाहों के समक्ष आरोपियों के कब्जे से 02 नग मोटर सायकल जप्त कर मशरुका चोरी होने की संदेह पर अलग अलग इस्तगासा क्रमांक / धारा पुरानी इस्तक 06/21 गाईघारा 41114) फी 379 धारा 41 (1+4) जा.फौ. 379 भादवि के तहत आरोपियों के विरुद्ध इस्तगासा तैयार कर भेजा गया है।



