अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषदुर्ग जिलाशिक्षा एवं नौकरीस्थानीय समाचार

सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में दाखिले के लिए सीटों से कई गुना ज्यादा एडमिशन

24 जुलाई 2021 । भिलाई । अंग्रेजी माध्यम की सरकारी स्कूलों में दाखिला कराने पालकों की होड़ सी लग गई है। पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर यहां सभी को एडमिशन मिला। कई स्कूलों में सीटों से ज्यादा बच्चों को एडमिशन दिया गया है। सबसे ज्यादा मिडिल स्कूलों में सीटों से ज्यादा एडमिशन हुए हैं। इनमें 60 फीसदी से अधिक छात्र निजी स्कूल को छोड़कर यहां दाखिला कराया है। जिले में अब तक अंग्रेजी माध्यम के 16 स्कूल खुल चुके हैं। जबकि दो घोषित अन्य स्कूल अगले सत्र से शुरू होंगे। प्रदेश में दुर्ग जिला ही ऐसा है जहां शासकीय अंग्रेजी माध्यम के 18 सरकारी स्कूल हैं। इधर स्कूलों में एडमिशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी पालक अब भी स्कूलों से लेकर डीईओ दफ्तर तक दौड़ लगा रहे हैं और डीईओ दफ्तर में भी बकायदा नोटिस चस्पा कर दिया गया है कि इंग्लिश मीडियम स्कूलों में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी हो चुकी हैं। नि:शुल्क शिक्षा के साथ यूनिफार्म, किताबें और अन्य कई सुविधाओं को देख पालकों ने बच्चों को निजी स्कूल से निकालकर सरकारी स्कूल में पढ़ाना ही उचित समझा। इधर निजी स्कूलों में बच्चों की कम होती संख्या के चलते जिले के 62 स्कूलों ने स्कूल बंद करने और मान्यता समाप्त करने का आवेदन विभाग को पहले ही दे दिया था।
सरकारी अंग्रेजी स्कूलों में पहली से लेकर 9 वीं तक सीटें फुल हो चुकी है, जबकि 10 वीं से 12 वीं तक कुछ स्कूलों में एडमिशन की गुजाइंश है। पाटन, रिसाली, बोरी, धमधा, सेलूद, जामगांव, रानीतराई के स्कूलों में 9 वीं से 10 वीं में अब भी कई सीटें खाली है।

Related Articles

Back to top button