मध्यमिक शिक्षा मंडल के संयुक्त संचालक रिश्वत लेते हुऐ गिरफ्तार

25 July 2021 । रायपुर । ACB की टीम ने माध्यमिक शिक्षा मंडल के संयुक्त संचालक निर्मल अग्रवाल को रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। बता दें कि एसीबी टीम ने निर्मल अग्रवाल के दफ्तर में ट्रेप लगाया था। ACB की टीम निर्मल अग्रवाल को अपने साथ लेकर रवाना हुई है।
एसीबी की टीम ने माध्यमिक शिक्षा मंडल के संयुक्त संचालक और बी ई ओ ऑफिस के बाबू को रिश्वत लेते रंगे हाथो दबोचा
इससे पहले बलौदाबाजार ACB ने बिलाईगढ़ में बीईओ ऑफिस के बाबू रामनाथ बंजारे को 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा है। बीईओ ऑफिस के बंद कमरे में रिश्वतखोर बाबू पर कार्रवाई जारी है। प्रार्थी के पिता से पेंशन राशि चालू कराने को लेकर बाबू रामनाथ बंजारे ने रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो में की थी। जांच उपरांत शिकायत सही पाए जाने पर टीम ने जाल बिछाया था। बीईओ ऑफिस के बाबू रामनाथ बंजारे के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।



