कवर्धा जिला अस्पताल में नही हो रहा सूचना के अधिकार का पालन

cg09 news. कवर्धा ,29 जून 2020 कवर्धा में 100 बिस्तर जिला अस्पताल कवर्धा कभी अपनी व्यवस्था के नाम पर तो कभी सिविल सर्जन और डॉक्टरों स्टाफ के बीच आपसी खींचतान को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहता है। इस बार शासन के नियमों की अवहेलना करने के लिए है। जिला अस्पताल में सेंट्रल ऑक्सीजन सिस्टम लगाया गया है, जिसमें नियमो की अनदेखी और भारी गड़बड़ी संगायन होने पर इससे सम्बंधित कार्यवाहियों की जानकारी सूचना के अधिकार के तहत प्राप्त करने आवेदन दिनांक 28 मई 2020 को निर्धारित शुल्क सहित जमा किया गया। सूचना के अधिकार में आवेदन जमा होने के 30 दिन के भीतर जानकारी देना नियत है। जानकारी देने के समय सीमा व्यतीत हो जाने के बाद भी आज दिनांक तक आवेदक को किसी भी प्रकार की सूचना या जानकारी नही दी गई है। जिला अस्पताल में सेंट्रल अक्ससीजन सिस्टम की स्थापना अभी अभी का ताजा तरीन मामला है ऐसे विषयों की जानकारी समय सीमा में देने में अस्पताल प्रशासन का असमर्थ होना निश्चित ही सिस्टम की स्थापना की कार्यवाहियों पर सवाल खड़े होना लाजिमी है, खैर ये तो जांच के बाद ही स्प्ष्ट होगा। लेकिन आवेदक को जानकारी नहीं देना आवेदक के सवैधानिक अधिकारों का हनन है। जानबूझकर आवेदक को जानकारी प्राप्त करने अधिनियम के तहत अपील करने मजबूर करने को कैसे जायज ठहराया जा सकता है। ऐसे दोषियों के ऊपर कारवाही होनी चाहिये ताकि भविष्य में कोई ऐसी हिमाकत न करे।



