कबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़ विशेष

जमकर भ्रष्टाचार और बजी खतरे की घंटी, पार्षदों ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा, चलेगा कार्रवाई का चाबुक

कवर्धा. जिले के सहसपुर लोहारा नगर पंचायत के 15 पार्षदों में से 10 पार्षद अध्यक्ष उषा श्रीवास और उपाध्यक्ष आभा श्रीवास्तव के खिलाफ लामबद्ध हो गए हैं. दोनों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन कलेक्टर को सौंपा गया है. वहीं कलेक्टर रमेश शर्मा ने आवेदन की जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई करने की बात कही है.

वहीं इससे पहले जिले के पांडातराई नगर पंचायत के पार्षदों ने भी अध्यक्ष को हटाने के लिए दो माह पहले आवेदन दिए थे. जिसका 4 मई को अध्यक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर निर्वाचन होना है. सहसपुर लोहारा नगर पंचायत के पार्षदो का आरोप है कि अध्यक्ष पति का हर मामले में दखल दिया जाता है साथ ही नगर विकास के कार्यों में कोई रुचि नहीं ली जाती.

साथ ही यह भी आरोप है कि क्षेत्र के लोगों साथ ही पार्षदों से भी दुर्व्यवहार भी किया जाता है. भष्ट्राचार व अनियमितता के कई मामले भी हैं. सभी 10 पार्षदों ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को हटाने के लिए अब मन बना चुके हैं.

Related Articles

Back to top button