जानिए बैगा आदिवासी भाईयों का लुटेरा कौन

दोषियों के ऊपर कड़ी कार्यवही किया जाए- सांसद सन्तोष पांडेय

कवर्धा-बोड़ला । प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ हर गरीब परिवार को सीधे लाभ मिले जिसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार ने अपने मन और कर्तब्य से लगातार हर गरीब परिवारो के लिए नए नए योजनाओं का तोफा निरंतर दे रहे हैं जिसमे से एक मुख्य भूमिका निभाने का कार्य प्रधानमंत्री आवास कर रहा है। लेकिन कबीरधाम जिला कलेक्टर अवनीश शरण ने चारो विकास खण्ड में लगातार दौरा कर रहे हैं जिससे निर्माणकार्यो में और मूलभूत सुविधाओं कोई वंछित ना रहे । फिर कुछ अधिकारी अपना स्वार्थ के लिए और ठेकेदारो को व्यक्तिगत लाभ मिलता रहे करके बैगा भाइयों को छला जा रहा है यह मामला जिला कबीरधाम केजनपद पंचायत बोड़ला के सुदुरवानांचल मैकल पर्वत दलदली क्षेत्र के ग्राम पंचायत केसमर्दा के ग्राम बोदाई का है।
सी ई ओ बोड़ला से हितग्राहियों का शिकायत
प्रधानमंत्री आवास योजना से आवास निर्माणा पिछले एक वर्षो से चल रहा था पूर्ण नही किया गया था जिसकी शिकायत हितग्राहियों ने मुख्यकार्यपालन अधिकारी से किया गया था और बताया गया था कि ठेकेदार गुरुदास मानिकपुरी जो बोड़ला में रहता है और आपके कहने पर निर्माण कार्य को करने के लिए मानिकपुरी को दिया गया था फिर भी आवास अधूरा पड़ा हैं
सांसद सन्तोष पांडे के साथ जनपद सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों नरेश चन्द्ववंशी,कुमारी बाई उइके,मोहन मरकाम, रामकिंकर वर्मा, बरसाती वर्मा, मनोज नायक,काशी राम उइके,स्थानीय सरपंच, के साथ15 मई को बोड़ला जनपद पंचायत क्षेत्र के बोदाई ग्राम पहुंचे जिसमे आवास का निरक्षण किया सभी आवास गुडवक्ता हीन मिला और हितग्राहियों ने सांसद से शिकायत भी किया ठेकेदार द्वारा एक एक लाख बोड़ला के बैंक से हम सभी लोगो से दस्खत करा कर वहीँ ठेकेदार पूरा पैसा रखा लिया जिसकी जांच कराकर कायवाही करने को कहा औऱ आवास को जल्द प्रारम्भ कराने को कहा ।

सांसद ने क्या कहा जानिए
कोरोना महामारी से बचने के लिए घर मे रहने को कहा और प्रमुख योजनाओं में एक योजना आवास का है जिसको ठेकेदार द्वारा घटिया निर्माण कराया जा रहा है और लगभग एक साल बीत जाने पर भी अधूरा पड़ा हुआ है ।जिसे अधिकारी और ठेकेदार द्वारा बंदर बाट किया जा रहा है ये घोर लापरवाही के श्रेणी में आता है जिस पर उच्चय स्तरीय जांच कराने की बात कही



