रायगढ जिला

सूचना:पुलिस ने पशु लदे वाहन को पकड़ा, दो पशु जब्त

सरिया पुलिस ने बीते मंगलवार की आधी रात को तत्परता दिखाते हुए अवैध रुप से पशु ले जाते एक वाहन को पकडा। इस दौरान दो पशु जब्त की गयी तथा एक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस बाबत थाना प्रभारी प्रेम कुमार ने बताया कि बकरीद को लेकर मैं गश्ती कर रहा था, तभी रात्रि 12:30 बजे के करीब सूचना मिली कि बाल्हेडीह से बरवाडीह की ओर दो पशुओं की तस्करी कर ले जाया जा रहा है।

सूचना पाकर मैं सदल बल अमनारी बिरहोटण्डा के पास पहुंचा और चेकपोस्ट लगाया। उस दौरान बलीडीह की ओर से एक लाल रंग का मालवाहक टेम्पो संख्या जेएच 11 भी 0107 आया। जिसे रोककर जांच शुरु किया तो उसके पीछे डाला में एक सफेद गाय और एक काला भूरा रंग का गाय को निर्ममतापूर्वक बांधकर रखा गया था जिससे वे कराह रहे थे। तत्काल उन दोनों गाय को जब्त कर सरिया थाना लाया गया।

जबकि उक्त गाडी के चालक सह मालिक केशवारी निवासी दिनेश्वर नायक(49 वर्ष)को गिरफ्तार कर पूछताछ किया व कागजात मांगा गया तो वो कोई कागजात नहीं दिखा पाया उसने बताया कि सरिया थाना क्षेत्र के बरवाडीह निवासी अहमद अली पिता वहाब अली मेरे गाडी को किराए पर लेकर बाल्हेडीह उक्त दोनों पशु को लाने गया था।

Related Articles

Back to top button