अवैध,शराब,गांजा,नशे की दवाईया,धड़ल्ले से बिक रही है। पुलिस प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार की कोई भी कार्यवाही करने मे सक्षम नही है।

20/07/2021/ दुर्ग :- छत्तीसगढ़ के सरकारी ठेके मे सबसे ज्यादा शराब बिकने की खबर तो आये दिन देखने को मिल ही जाती है। किन्तु छत्तीसगढ़ मे शराब माफिया के साथ नशे की दवाईया, सुलेशन, गांजा, के साथ साथ अवैध शराब की भी बिक्री चरम पर है, कुछ इस तरह की ही हालत है। दुर्ग शहर व ग्रामीण क्षेत्रों का जहां सस्ते नशे की दवाईया का व्यापार धडल्ले से चल रहीं है। यह मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र में अत्यधिक मात्रा में शराब एवं नशे का टेबलेट के व्यापार का है जो बहुत ज्यादा मात्रा में चल रही हैं। इन मामलों में पुलिस भी सुस्त नजर आती है, पुलिस शासन एवं प्रशासन सिटी कोतवाली थाना प्रभारी दुर्ग शहर क्षेत्र पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही करने में सक्षम नहीं हैं। दुर्ग के गंजपारा क्षेत्र नशे खोरी से लिप्त हो गयी है। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन नींद मे है ऐसी लगती जिसकी शिकायत करने के बाद भी किसी भी प्रकार कि कार्यवाही नहीं किया गया।



