जशपुर जिला

मारपीट का मामला:बाथरूम में छिपकर बिताई रात, पत्नी ने दिन में दर्ज कराया केस

चरित्र संदेह को लेकर चिरमिरी नगर निगम में सफाई कर्मी का काम करने वाली वार्ड 3 की निवासी विमला ने अपने पति के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस को बताया कि उसके छोटे-छोटे चार बच्चे हैं। पति श्याम कुमार उर्फ मणी बीते 5 साल से किसी से भी बात करते देखकर गाली-गलौज और मारपीट कर प्रताड़ित करता है।

15 जुलाई रात में पति श्याम कुमार उर्फ मणी, पिता नरेश भगवती गलत संबंध की आशंका कर डंडा और मुक्का से मारपीट करने लगे, तब ननद तुलसी ने बीच-बचाव की। 16 जुलाई शाम करीब 7 बजे बुआ के बेटे मोनू के साथ गलत संबंध है, कहने की बात बोलकर गाली-गलौज कर डंडा और पाइप से पिटाई करने लगा, जान बचाने घर के बाथरूम में जाकर छिप गई।

Related Articles

Back to top button