अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषदुर्ग जिलाशिक्षा एवं नौकरीस्थानीय समाचार

1 अगस्त से खुलेंगे स्कूल, कैबिनेट ने लिया फैसला, जानें कौन-कौन सी कक्षाओं को मिली अनुमति

 

 

 

21 जुलाई 2021 |कोरोना के मामलों में कमी को देखते हुए छत्तीसगढ़ में सरकार ने शिक्षण संस्थानों को खोलने का फैसला लिया है. छत्तीसगढ़ में एक अगस्त से स्कूल खुलेंगे. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता वाली कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया है. 1 अगस्त के बाद मेडिकल नर्सिंग, पैरामेडिकल, तकनीक शिक्षा का क्लास शुरु करने का निर्णय लिया गया है. 11वीं –12वीं की कक्षा भी इसी के साथ शुरू होगी. स्कूलों में बच्चों की संख्या के अनुसार अल्टरनेटिव व्यवस्था की जाएगी. प्राथमिक शालाओं के लिए ऐसे गांव या ग्राम पंचायत जहां कोरोना के एक भी मामले नहीं हैं वहां ग्रामीण फैसला लेंगे.

आंगनबाड़ी को दो पालियों में खोला जाएगा. इस दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन जरूरी है. इसके साथ कैबिनेट ने यह भी फैसला किया है कि प्रदेश में सस्ती दवाई देने के लिए पूरे छत्तीसगढ़ में जेनरिक दवाइयों को अनुमति दी जाएगी. साथ ही कैबिनेट ने केंद्र सरकार की मांग के अनुसार 18 में से 17 कोल ब्लॉक को अनुमति दी है|

Related Articles

Back to top button